विस्मयादिबोधक चिह्न या Mark Of Exclamation (!) किसे कहते हैं? इसके उपयोग एवं उदाहरण।
विस्मयादिबोधक - चिह्न (!) -इस चिह्न का प्रयोग निम्नलिखित स्थितियों में होता है–
1. हर्ष, विषाद, घृणा, करुणा, आश्चर्य, भय, शोक आदि तीव्र भावों को व्यक्त करने में। जैसे–
वाह! अच्छा किया | –हर्ष
आह! वह मर गया! –शोक
बाप रे! कितना भयानक शेर! – भय
छी! ऐसा नीच काम! –घृणा
2. देवी, देवता, ईश्वर आदि के संबोधन में। जैसे–
हे ईश्वर ! उसका कल्याण करो। देवी! मुझे शक्ति दो।
3. अपने से छोटों के प्रति शुभकामना या सद्भावना प्रकट करने में। जैसे–
चिरंजीवी भव! तुम्हारा कल्याण हो !
मुबारक हो! पुत्रवती भव!
बहुवैकल्पिक प्रश्न परीक्षा (1/10)
--:--
'यथासामर्थ्य' में कौन सा समास है?
तत्पुरुष समासद्विगु समासकर्मधारय समासअव्ययीभाव समास