अनिश्चयवाचक सर्वनाम - परिभाषा, भेद, उदाहरण
अनिश्चयवाचक सर्वनाम सिर्फ दो हैं- 'कुछ' और 'कोई' (किसी)। 'किसी', 'कोई' का ही रूप है। इससे व्यक्ति, वस्तु या भाव के अनिश्चय का बोध होता है। जैसे-
वाक्य | अर्थ |
---|---|
नदी में कोई तैर रहा है। | अनिश्चित व्यक्ति |
नदी में कुछ तैर रहा है। | अनिश्चित वस्तु या कोई जीव-जंतु |
किसी को खिला दो। | अनिश्चित व्यक्ति |
कुछ खिला दो। | अनिश्चित वस्तु |
कुछ बातें हो रही हैं। | अनिश्चित भाव |
'कोई' का प्रयोग प्रायः सजीव के लिए होता है, लेकिन 'कुछ' का प्रयोग निर्जीव या छोटे जीव-जंतु के लिए।