विस्मयादिबोधक चिह्न या Mark Of Exclamation (!) किसे कहते हैं? इसके उपयोग एवं उदाहरण।

विस्मयादिबोधक - चिह्न (!) -इस चिह्न का प्रयोग निम्नलिखित स्थितियों में होता है–

1. हर्ष, विषाद, घृणा, करुणा, आश्चर्य, भय, शोक आदि तीव्र भावों को व्यक्त करने में। जैसे–

वाह! अच्छा किया |  –हर्ष

 आह! वह मर गया!  –शोक

बाप रे! कितना भयानक शेर! – भय

छी! ऐसा नीच काम!  –घृणा

2. देवी, देवता, ईश्वर आदि के संबोधन में। जैसे–

हे ईश्वर ! उसका कल्याण करो। देवी! मुझे शक्ति दो। 

3. अपने से छोटों के प्रति शुभकामना या सद्भावना प्रकट करने में। जैसे–
चिरंजीवी भव!  तुम्हारा कल्याण हो !

मुबारक हो! पुत्रवती भव!