शब्द/पद किसे कहते हैं? शब्दों के भेद सभी आधारों पर।

शब्द– वर्णों या ध्वनियों के सार्थक मेल को शब्द कहते है। जैसे- मैं, वह, राम, पटना, लोटा, पंकज आदि।

शब्द और पद– जब कोई शब्द किसी वाक्य मे प्रयुक्त होता है, तब वह शब्द 'पद' कहलाता है। जैसे–

राम, आम — संज्ञा शब्द।

खाता, है — क्रिया शब्द।

राम आम खाता है। (राम - कर्तपद; आम - कर्मपद ; खाता है - क्रियापद)

स्पष्ट है की कोई शब्द तब तक शब्द है, जब तक वह किसी वाक्य में प्रयुक्त नहीं होता; ज्यों-ही वह किसी वाक्य में प्रयुक्त होता है, त्यों-ही वाह 'पद' हो जाता है।

शब्दों के भेद —

शब्दों के भेद चार आधार पर किये जाते हैं—>

  1. अर्थ के आधार पर– अर्थ के आधार पर शब्दों के दो भेद होते हैं—
    • सार्थक शब्द और
    • निरर्थक शब्द
  2. व्युत्पत्ति या रचना के आधार पर– व्युत्पत्ति या बनावट या रचना के आधार पर शब्दों के तीन भेद होते हैं—
    • रूढ़ शब्द,
    • यौगिक शब्द और
    • योग रूढ़ शब्द
  3. उत्पत्ति के आधार पर– उत्पत्ति के आधार पर शब्दों के मुख्यातः पाँच भेद हैं—
    • तत्सम,
    • तद्भव,
    • देशज,
    • विदेशज और
    • वर्णसंकर
  4. रूपांतर के आधार पर– रूपांतर के आधार पर शब्दों के दो भेद हैं—
    • विकारी शब्द और
    • अविकारी शब्द