सर्वनाम क्या होता है? इसके भेद तथा उदाहरण।

⁠सर्वनाम - परिभाषा, प्रमुख कार्य, भेद

अलग पढ़ें

संज्ञा के बदले जिन शब्दों का प्रयोग होता है उन्हें सर्वनाम कहते हैं।जैसे-

वह, उसे, उसने, मैं, मेरा, मेरे, वे, हम, हमलोग आदि।

उदाहरण :

  • रामएक लड़का है।
  • वहपढ़ने में तेज है।
  • उसनेकड़ी मेहनत की है।
  • उसेअवश्य सफलता मिलेगी।

मोटे अक्षरवाले शब्द सर्वनाम हैं, क्योंकि ये राम (संज्ञा) के बदले आए हैं। यदि सर्वनाम का प्रयोग न किया जाए, तो उपर्युक्त वाक्य भद्दे लगेंगे।जैसे-

  • राम एक लड़का है।
  • राम पढ़ने में तेज है।
  • राम ने कड़ी मेहनत की है।
  • राम को अवश्य सफलता मिलेगी।

स्पष्ट है कि वाक्य की सुन्दरता को बनाए रखने के लिए या संज्ञा की पुनरुक्ति न हो, इसके लिए सर्वनाम का प्रयोग आवश्यक है। हिन्दी में कुल 11 मूल सर्वनाम हैं-मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, क्या, कुछ और कौन। इन्हीं मूल सर्वनामों से विभिन्न प्रकार के सर्वनामों की उत्पत्ति हुई है।

सर्वनाम के कार्य

सर्वनाम के निम्नलिखित प्रमुख कार्य है-

(1) जहाँ संज्ञा उसी वस्तु का बोध कराती है जिसका वह नाम है, वहाँ सर्वनाम किसी भी वस्तु का बोध कराता है, यदि पहले वह संज्ञा आ गई हो। जैसे-

राम अच्छा लड़का है।-वह मेरा भाई है।
सीता अच्छी लड़की है।-वह मेरी बहन है।
इस कुत्ते को देखो।-यह मेरा है।
मुझे कई कलमें हैं।-वे कीमती है

(2)सर्वनाम नामों (संज्ञाओ) की पुनरुक्ति रोकता है।जैसे-

पुनरुक्ति दोष-मोहन अच्छा लड़का है। मोहन बी. ए. में पढ़ता है। मोहन पढ़ने में तेज है।

पुनरुक्ति दोषरहित- मोहन अच्छा लड़का है। वह बी. ए. में पढ़ता है। वह पढ़ने में तेज है।

(3) सर्वनाम आदर-अनादर या छोटे-बड़े का बोध कराता है।जैसे-

  • आप मेरी बहन हैं।
  • आदर या बड़े का बोध
  • तू यहाँ से भाग।
  • अनादर या छोटे का बोध

(4) सर्वनाम निकटता और दूरी का बोध कराता है।जैसे-

  • यह लड़का है।
  • ये लड़के हैं।
  • निकटता का बोध
  • वह लड़का है।
  • वे लड़के हैं।
  • दूरी का बोध

(5) सर्वनाम निश्चय और अनिश्चय का बोध कराता है।जैसे-

  • उसे बुलाओ।
  • निश्चित व्यक्ति
  • किसी को बुलाओ ।
  • अनिश्चित व्यक्ति

(6) सर्वनाम प्रधान वाक्य और आश्रित वाक्यों में संबंध जोड़ता है।

जैसे-

  • बिन विचारे जो करे, सो पाछे पछताय ।

(7)सर्वनाम जिज्ञासा को अभिव्यक्त करता है।जैसे-

  • कौन आया है ?
  • तुम्हें क्या चाहिए ?

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के छह भेद हैं-

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)
  4. संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
  5. निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)
  6. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)