बहुविकल्पीय प्रश्न (उत्तर सहित) - पृष्ठ 104

1. मिश्रित वाक्य बनता है-

  दो साधारण वाक्यों के योग से

  दो आश्रित वाक्यों के योग से

  अनेक प्रधान और अनेक आश्रित उपवाक्यों से

   एक प्रधान और अनेक आश्रित उपवाक्यों से

2. संज्ञा उपवाक्य वह होता है-

  जो संज्ञा से आरम्भ होता है

  जिसमें संज्ञा अधिक उपयुक्त होती है।

  जो संज्ञा का कार्य करता है।

  जो संज्ञा पर समाप्त होता है।

3. मुगल सम्राट अकबर ने दीन-ए-इलाही धर्म चलाना चाहा था। इस वाक्य में उद्देश्य होगा-

   दीन-ए-इलाही धर्म

  मुगल सम्राट

  चलाना चाहा था ।

  मुगल सम्राट अकबर ने

4. निम्न में कौनसा वाक्य संज्ञा उपवाक्य है?

  जैसी करनी वैसी भरनी

  विमला सदैव चिन्तित रहती है।

  जो कर्मरत रहते हैं वे ही सच्चे वीर हैं।

  उसने कहा कि वह सदैव सत्य बोलता है

5. जो परिश्रम करता है, वह सफल होता है। यह वाक्य किस प्रकार का है?

  मिश्रित वाक्य

  सरल वाक्य

  कठिन वाक्य

  संयुक्त वाक्य

6. निम्नलिखित में से क्रिया का विस्तार किसमें है?

  बच्चों ने अपनी कक्षा को सजाया था ।

  वहाँ जाने से कोई लाभ नहीं होगा ।

  इस चित्र को ध्यानपूर्वक देखो ।

  सभी लोग अपना-अपना कार्य करेंगे ।

7. निम्नलिखित वाक्यों में से किसमें पूरक का प्रयोग हुआ है?

  धीरे-धीरे सबेरा हो गया ।

  अब कोई भी उस घर में पैर नहीं रखता है।

  भगतसिंह भारत माता के सच्चे सपूत थे

  धरती ने किसको क्या नहीं दिया है?

8. कवि कुलगुरु कालिदास ने मेघदूत की रचना की है। इस वाक्य का विधेय अंश कौनसा है?

  मेघदूत की रचना की है।

  कवि कुलगुरु ने

  कालिदास ने मेघदूत की

  कवि कुलगुरु ने रचना की है

9. निम्न में से साधारण वाक्य कौनसा है?

  हम कल मुम्बई जा रहे हैं।

  उठो और पाठ याद करो

  तुमने कहा तो मैंने ले लिया

  जब शाम होगी, तब उसे याद आयेगी ।

10. साधारण वाक्य में होते हैं-

  एक या एक से अधिक साधारण वाक्य

  एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय

  एक से अधिक मिश्र वाक्य

  एक वाक्य पर आश्रित अन्य उपवाक्य

11. निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य है-

   कड़ी मेहनत के बावजूद वह सफल न हो सका

  परिश्रम करके सफलता प्राप्त करो ।

  उसने कड़ी मेहनत की, परन्तु वह सफल न हो सका ।

   शिक्षा साध्य न होकर साधन है।

12. अर्थ के आधार पर वाक्यों के भेद बताइए।

  चार

  छः

  दो

  आठ

  पिछला अगला