बहुविकल्पीय प्रश्न (उत्तर सहित) - पृष्ठ 129
1. सागर-सा गम्भीर हृदय हो, गिरि-सा ऊँचा हो जिसका मन । उपर्युक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार निहित है?
रूपक
यमक
अनुप्रास
उपमा
2. रावण सिर सरोज बनचारी। चलि रघुवीर सिली-मुख धारी।' सिली-मुख में अलंकार है-
वृत्यानुप्रास
उपमा
श्लेष
लाटानुप्रास
3. 'अम्बर-पनघट में डुबो रही तारा-घट उषा-नागरी' में R कौन-सा अलंकार है?
उत्प्रेक्षा
रूपक
उपमा
यमक
4. चरण-कमल बन्दौ हरिराई। इस काव्य-पंक्ति ademark Sv Svinbol में कौन-सा अलंकार है?
रूपक
उत्प्रेक्षा
श्लेष
उपमा
5. उदित उदय गिरि-मंच पर रघुवर बाल पतंग। विकसे सन्त सरोज सब, हरषे लोचन-भृंग ॥ उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
उत्प्रेक्षा
दृष्टान्त
रूपक
उपमा
6. तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाये। झुके कूल सों जल परसन हित मनहुँ सुहाये।। इस कविता की दूसरी पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
यमक
उत्प्रेक्षा
रूपक
अनुप्रास
7. 'उसी तपस्वी से लम्बे थे देवदार दो-चार खड़े' – में अलंकार है-
परिसंख्या
अतिशयोक्ति
श्लेष
प्रतीप
8.
9. कौन-सा वाक्य आसन्न भूतकाल में है?
तू आता तो मैं जाता।
मोहन आया, सीता गयी।
मैंने आम खाया है।
वह आया था।
10. निम्नलिखित वाक्यों में से अपूर्ण भूतकाल को पहचानिए-
माँ खाना बना चुकी है
मुझे बाहर जाना है
हम घूमने जाएँगे
रामू खाना खा रहा था
11. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य पूर्ण भूतकाल का उदाहरण है?
वे गए।
वे खा रहे थे।
वे आए थे।
वे सोकर उठे हैं।
12. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकाल्पों में से दिए गये वाक्य का सही काल वाला विकल्प पहचानिए। 'दीपा पौधों को पानी दे रही थी।'
अपूर्ण भूतकाल
पूर्ण भूतकाल
आसन्न भूतकाल
सन्दिग्ध भूतकाल
