बहुविकल्पीय प्रश्न (उत्तर सहित) - पृष्ठ 66
1. जिन वाक्यों में क्रिया का फल कर्ता के अतिरिक्त अन्य किसी पर पड़े, वे होते हैं-
सकर्मक क्रिया युक्त
यौगिक क्रिया युक्त
अकर्मक क्रिया युक्त
इनमें से कोई नहीं
2. किसी अन्य शब्द पर निर्भर नहीं रहने वाली धातु कहलाती है-
अकर्मक
सकर्मक
यौगिक
मूल
3. किस वाक्य में क्रिया सामान्य भूतकाल में है?
उसने पुस्तक पढ़ी है।
उसने पुस्तक पढ़ी थी ।
उसने पुस्तक पढ़ी होगी ।
उसने पुस्तक पढ़ी
4. इनमें से तात्कालिक वर्तमान का उदाहरण कौनसा है?
वह जाता है
वह जा चुका है
वह जा रहा है
वह जाता होगा
5. किस वाक्य में क्रिया भूतकाल में नहीं है?
वह पढ़ रहा था।
वह पढ़ने वाला है।
उसने पढाई की थी।
उसने पढाई कर ली थी ।
6. ‘सुरेश ने खेलकर दूध पी लिया’, इस वाक्य में ‘खेलकर’ कौनसी क्रिया है?
सहायक
पूर्वकालिक
नाम बोधक
सकर्मक
7. ‘नेहा कपड़े धोती है’ वाक्य में क्रिया है-
अकर्मक
नामबोधक
संयुक्त
सकर्मक
8. ‘निशांत दौड़ रहा है’ वाक्य में कौनसी क्रिया है?
अकर्मक
सकर्मक
प्रेरणार्थक
यौगिक
9. धातु के बाद लगाने से पूर्णकालिक क्रिया बनती है-
या
कर
आ
चुका
10. ‘अपूर्ण क्रिया’ भेद है-
सकर्मक-अकर्मक का
द्विकर्मक का
अकर्मक का
सकर्मक का
11. ‘उमा नौकर से दूध मँगवाती है।’ वाक्य में कौनसी क्रिया है?
प्रेरणार्थक
अकर्मक
सकर्मक
सहायक
12. क्या? और किसको? दोनों का उतर किन क्रियाओं से प्राप्त होता है?
द्विकर्मक
संयुक्त
सहायक
नामबोधक
